2023 में 3.5 करोड़ के MoU पर हुए साइन, पिछले 2.5 वर्षों में 40 भ्रष्ट लोग गए जेल: पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा में वर्ष 2023 काफी खास रहा है।
राज्य सरकार ने सशक्त उत्तराखंड को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संकल्पों को मूर्त रूप देने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से हमने अपने निर्धारित लक्ष्य 2.5 लाख करोड़ रुपए से 3.5 लाख करोड़ रुपए अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रदेश में हुए इस निवेश सम्मेलन के जरिए उत्तराखंड के विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

यही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी नीति को बिल्कुल स्पष्ट रखा है। हम भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की सोच रखते हैं। पिछले ढाई वर्षों में 40 भ्रष्ट लोगों को जेल भेजा गया है।
ढाई वर्षों के भीतर ताकतवर लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है। इसमे आईएएस, आईएफएस, पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं। यही नहीं प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए 1064 फ्री सर्विस टोल फ्री नंबर शुरू किया है।












Click it and Unblock the Notifications