उत्तराखंड: CM धामी ने आनंदपुर साहिब से BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया रोड शो, विजयी बनाने की अपील की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में किए गए सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी तथा समावेशी विकास के फलस्वरूप आज समस्त देशवासी उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं।
सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि पंजाब की देवतुल्य जनता 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके उपरांत डॉ. सुभाष शर्मा जी के नामांकन में भी उपस्थित रहा।

उन्होंने कहा कि रोड शो एवं नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में आई देवतुल्य जनता से मिले असीम प्रेम एवं स्नेह से अभिभूत हूं। जन-जन की है यही पुकार, प्रचंड बहुमत - 400 पार!
सीएम धामी ने कहा कि रोपड़, पंजाब में आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा जी के समर्थन में आयोजित रोड शो में सम्मिलित हुआ। इस दौरान स्थानीय जनता से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 'PM मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में काशी का अभूतपूर्व विकास हुआ', बोले CM पुष्कर सिंह धामी












Click it and Unblock the Notifications