उत्तराखंड: 'PM मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में काशी का अभूतपूर्व विकास हुआ', बोले CM पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा विश्वनाथ, मां गंगा और काशी वासियों के प्रति पुनः अपना असीम प्रेम प्रदर्शित करते हुए वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव के लिए नामांकन किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में गत 10 वर्षों में काशी का अभूतपूर्व विकास हुआ है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी अनवरत कार्य कर रहे हैं।

निश्चित तौर पर काशी की जनता मोदी जी को प्रचंड मतों से विजयी बनाकर देश को विकास और जनकल्याण के साथ उन्नति की नई ऊंचाइयों पर प्रतिष्ठित करने में अपना योगदान देगी। यशस्वी प्रधानमंत्री जी को समस्त उत्तराखंड वासियों की ओर से अनन्त शुभकामनाएं।
पीएम मोदी ने कहा कि काशी के मेरे परिवारजनों ने रोड शो में जो स्नेह और आशीर्वाद बरसाया, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है। 'काशी के कोतवाल' श्री काल भैरव जी के मंदिर में दर्शन-पूजन का सौभाग्य मिला। उनके आशीर्वाद से देशभर के मेरे परिवारजनों का जीवन मंगलमय हो, यही कामना है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 'PM मोदी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए काशी की जनता तैयार', बोले CM पुष्कर सिंह धामी












Click it and Unblock the Notifications