अशफाक उल्ला खां की जयंती पर पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां को उनकी जयंति पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, काकोरी ट्रेन एक्शन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां जी की जयंती पर कोटिशः नमन। माँ भारती की सेवा में आपके द्वारा दिया गया बलिदान हम सभी को देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने हेतु प्रेरित करता रहेगा।

बता दें किअशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल की दोस्ती को मिसाल दी जाती है। उन्हें गंगा-जमुनी तहजीब का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। दोनों ने देश के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी थी, जिसके लिए पूरा देश उन्हें आज भी याद करता है। आज भी अशफाक उल्ला खां को उनकी कुर्बानी को देशवासी सम्मान के साथ याद करते हैं।

pushkar singh dhami

गौर करने वाली बात है कि अशफाक उल्ला खांन का जन्म मोहल्ला एमन जई जलाल नगर में 22 अक्टूबर 1900 को हुआ था। अशफाक उल्ला से जुड़ी तमाम यादों को उनके परिवार ने धरोहर के तौर पर संभाल कर रखा है। जेल में उनके द्वारा लिखी गई डायरी, मां को लिखे गए पत्र आज भी मौजूद हैं जोकि यह बयां करते हैं कि वह देश से कितना प्यार करते थे।

अशफाक उल्ला खांन के घर के पास उनकी मजार बनी हुई है। जिसका उत्तर प्रदेश की सरकार ने सौंदर्यीकरण भी कराया है। साथ ही एक खास संग्रहालय भी बनाया गया है। जहां पर काकोरी कांड में इस्तेमाल हुई पिस्तौल भी रखी हुई है। आजादी के लिए काकोरी कांड के चलते 19 दिसंबर 1927 को राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला को फांसी दे दी गई थी। शाहजहांपुर शहर को इनकी वजह से खास पहचान मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+