उत्तराखंड: जंगल में आग की घटना को रोकने के लिए सीएम धामी ने की बैठक, दिए जरूरी निर्देश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर वनाग्नि की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों के संबध में अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। इस दौरान वनाग्नि रोकने के लिए दावानल की घटनाओं से प्रभावित जनपदों में जल्द ही नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए।
दावानल की घटनाओं को रोकने के लिए बारिश पर ही निर्भर नहीं रहा जा सकता है, इसके लिए दीर्घकालीन योजना तैयार करने के साथ ही फील्ड पर उतरने की ज़रूरत है।

अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंगल में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए राजस्व पुलिस के साथ महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों एवं आपदा मित्रों का भी सहयोग लिया जाए।
बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो गया है। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी सुनामी में विपक्ष हवा में उड़ गया है। हमलोग सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- AAP नेता संजय सिंह का आरोप- शराब नीति घोटाले में भाजपा लिप्त है, शरथ रेड्डी को लेकर किया ये दावा












Click it and Unblock the Notifications