धामी सरकार जल्द पूरा करने जा रही तीन मुफ्त सिलेंडर देने का वादा, जानिए किसको मिलेगा लाभ
भाजपा ने घोषणा पत्र में 3 मुफ्त सिलेंडर देने का किया है वादा
देहरादून, 21 अप्रैल। उत्तराखंड की धामी सरकार अपनी घोषणा पत्र के एक ओर वादे को जल्द पूरा करने जा रहे हैं। धामी सरकार गरीबों को जल्द ही तीन मुफ्त सिलेंडर देने का वादा पूरा करने जा रही है। यह लाभ सिर्फ अति गरीब श्रेणी के अंत्योदय परिवार के उपभोक्ताओं को मिलने जा रहा है। जिसकी संख्या प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा है। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को खाद्य सचिव को इसके लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

राशन की दुकानों में फोर्टीफाइड नमक मिलेगा
गुरूवार को विधानसभा में रेखा आर्य ने खाद्य,नागरिक आपूर्ति के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब राशन की दुकानों में फोर्टीफाइड नमक और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ भी जनता को उपलब्ध कराए, जिससे जनता को महंगाई से राहत मिले और साथ ही अंत्योदय के तहत गरीब महिलाओ को तीन एलपीजी सिलेंडर देने के प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा। बैठक में राशनकार्ड धारकों से संबंधित समस्याओं व राशनविक्रेताओ की समस्याओ के निराकरण को भी दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व राज्य खाद्य योजनाओं की जानकारी भी अधिकारियों से ली। वहीं खाद्य की आपूर्ति की समस्याओ को भी दूर करने के निर्देश दिए और भविष्य में समय से सभी अधिकारी पहुंचे अपने-अपने कार्यालय, लापरवाही और जनता से बेरुखी नहीं कि जाएगी बर्दाश्त,भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
चंपावत के लिए सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी
चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के तल्ला देश क्षेत्र में विख्यात एवं पवित्र धाम बाबा गुरु गोरख नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में पहुंचकर धामी ने मंदिर में पूजा अर्चना एवं मंदिर की परिक्रमा कर जनपद एवं राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने विधायकी छोड़ने वाले श्री कैलाश गहतोड़ी का आभार व्यक्त किया और तल्ला देश की जनता को धन्यवाद दिया। चंपावत दौरे पर सीएम ने क्षेत्र के लिए योजनाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं अंचल के प्रमुख सत्रह धामों के लिए एक खास कॉरिडोर बनाया जाएगा जिसमे गुरु गोरख धाम भी शामिल है। इस दौरान मुख्य मंत्री ने जनपद के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। जिसमें चंपावत में एआरटीओ कार्यालय, बनबसा में मिनी स्टेडियम का निर्माण, अमोडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मंच उपतहसील में जल्द ही कार्य प्रारंभ, टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईआईटी बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने, पर्यटन विभाग विशेष कार्ययोजना तैयार करने, मां पूर्णागिरी मंदिर क्षेत्र व देवीधुरा मंदिर क्षेत्र का विकास, चंपावत गोल्जू देवता, घोड़ाखाल गोल्जू देवता व चितई गोल्जू देवता को मिलाकर एक विशेष गोल्जू कोरिडोर बनाने, चंपावत के चाय बागान से हिंगला देवी तक रोपवे मार्ग बनाने समेत कई घोषणाएं की हैं।












Click it and Unblock the Notifications