उत्तराखंड: सनातन का विरोध करने वाले लोग देश के शुभचिंतक नहीं, बोले- सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि सनातन का विरोध करने वाले भारत के शुभचिंतक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर सनातन संस्कृति की कीर्ति पताका फहरा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन के लोग इसके लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
सीएम धामी ने कहा कि निश्चित तौर पर इन चुनावों में राष्ट्रवादी जनता इन सभी लोगों को सबक सिखाएगी। क्योंकि ये लोग देश के शुभचिंतक नहीं हैं। ये लोग सनातन संस्कृति का विरोध और अपमान करते हैं। इंडी गठबंधन के लोग पीएम मोदी के सपने पर पानी फेर रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications