सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत कोश्यारी का किया स्वागत, कई मुद्दों पर की चर्चा
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
देहरादून, 10 जुलाई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भगत सिंह कोश्यारी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्यपाल कोश्यारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 31 अगस्त 2019 को भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। आरएसएस के वयोवृद्ध नेता रह चुके हैं।
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक, कुशल संगठनकर्ता, हमारे मार्गदर्शक एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं बाबा केदार एवं मां पूर्णागिरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुयशपूर्ण एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications