Uttarakhand: 30 हजार शिक्षकों को टेबलेट बांटेगी धामी सरकार, चलेगा विशेष अभियान, ये है वजह
उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के प्राथमिक शिक्षकों को राज्य सरकार टैबलेट बांटने जा रही है। सरकार ने प्रवेशोत्सव के साथ ही शिक्षकों को ये सौगात देने का फैसला लिया है। जो कि 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।

उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को राज्य सरकार टैबलेट बांटने जा रही है। सरकार ने प्रवेशोत्सव के साथ ही शिक्षकों को ये सौगात देने का फैसला लिया है। जो कि 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।
शिक्षकों को सरकार हाईटेक बनाने जा रही
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों को सरकार हाईटेक बनाने जा रही है। इसके लिए करीब 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट देने की शुरूआत कल से हो रही है। इसमें हर प्राथमिक विद्यालयों के खाते में 10 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही साथ ही सरकार की ओर से सरकारी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश को बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव योजना का शुभारंभ
इसकी शुरुआत 11 अप्रैल से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सीएम 11 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। जिसमें छात्रों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बनियावाला आवासीय विद्यालय में नए छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा।
सरकारी विद्यालयों में बच्चों के एडमिशन को प्रोत्साहित करना
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि नए शैक्षिक सत्र से छात्रों के प्रवेश को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सभी जिलों और विकास खंडों के साथ सभी विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद से लेकर विधायक और दूसरे तमाम जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का मकसद राज्य में सरकारी विद्यालयों में बच्चों के एडमिशन को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही डिजिटल रूप से प्राथमिक शिक्षा को जोड़ने के लिए टेबलेट वितरण की योजना बनाई गई है। प्राथमिक स्तर पर बच्चों को भी डिजिटल माध्यम का इसके बाद लाभ मिल सकेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications