धामी सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, अब इन राज्य कर्मियों को भी मिलेगा 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ
उत्तराखंड में धामी सरकार ने निगम, निकाय, प्राधिकरण कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। निगम, निकाय, प्राधिकरण कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति 1 जनवरी 2024 से मिलेगा बढ़े हुए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने राज्य कर्मियों की भांति निगमों, निकायों, प्राधिकरण आदि में कार्यरत कर्मियों को 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है।

राजकीय कर्मचारियों की भांति बढ़े हुए 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का भुगतान निगमों, निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतों, स्वायत्तशासी संस्थाओं व उपक्रमों में सेवारत् व सेवानिवृत्त कार्मिकों को दिनांक 01 जनवरी, 2024 से प्रदान किया जायेगा। धामी सरकार के इस निर्णय से पांचवें केन्द्रीय वेतनमान में आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/ उपक्रमों के कर्मचारियों के लिये मंहगाई भत्ते का 01 जनवरी, 2024 से बढ़ी हुई दर पर भुगतान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में तमाम विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां भी दे दी हैं। चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक में छिनकाछिना-रौलमेल मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए 531.68 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।
टिहरी गढ़वाल जिले के विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी में राज्य योजना के तहत बंगशील-गोलधार मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य के लिए कुल 314.54 लाख रुपए की मंजूरी दी है। राज्य योजना के तहत चमोली जिले के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड घाट में न्याय पंचायत मुख्यालय उस्तोली को जोड़ने के लिए 1 से 5 किलोमीटर तक की सड़क को सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 581.23 लाख रुपए को मंजूरी दी है।
सीएम धामी की घोषणा के तहत "मनोली दबोली मोटर मार्ग का नाम शहीद सहायक कमाण्डेंट चारू चन्द्र पाठक के नाम पर रखे जाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए एनएच-8 के तहत रामपुर काठगोदाम तक 43.446 किमी से 93.226 किमी चार लेन निर्माण और एनएच-87 के तहत डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए 24 लाख 92 हजार 067 रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications