Uttarakhand: होली से पहले धामी सरकार में दायित्वों के बंटवारे की चर्चा तेज, सरकार और संगठन ने किया ये होमवर्क

जानकारी के अनुसार मंत्री स्तर के 24 अध्यक्ष पद खाली हैं। इसी तरह 64 खाली पद ऐसे हैं जिनमें सरकार उपाध्यक्ष मनोनीत कर सकती है। इनके अलावा बड़ी संख्या में सदस्यों के पद भी खाली हैं।

pushkar Dhami government distribution responsibilities bjp holi received details 88 vacant posts

उत्तराखंड की धामी सरकार में दायित्व का इंतजार कर रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की आस अब होली से पहले पूरी हो सकती है। राज्य सरकार ने दायित्वधारियों की नियुक्ति के लिए होमवर्क पूरा कर लिया है। सरकार को विभिन्न बोर्डों, निगमों और समितियों में शासन को अभी तक 88 खाली पदों का ब्योरा प्राप्त हुआ है। इनमें सदस्यों की संख्या को जोड़कर खाली पदों की संख्या 100 से अधिक है।

सरकार और संगठन के बीच स​ह​मति

लंबे समय से दायित्वों का इंतजार कर रहे भाजपा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जल्द ही दायित्व मिलने के संकेत मिले हैं। इसको लेकर सरकार और संगठन के बीच स​ह​मति बन चुकी है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सीएम धामी की मुलाकात भी हो चुकी है। जिसमें दायित्व को लेकर चर्चा होने की बात सामने आई है। इससे पहले ही सरकार ने पिछले दिनों सभी विभागों से उनके अधीन बोर्डों, निगमों, आयोगों और समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सलाहकार के पदों की स्थिति का ब्योरा मांगा था। जिसमें दायित्वधारियों की लिस्ट मांगी गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री स्तर के 24 अध्यक्ष पद खाली हैं। इसी तरह 64 खाली पद ऐसे हैं जिनमें सरकार उपाध्यक्ष मनोनीत कर सकती है। इनके अलावा बड़ी संख्या में सदस्यों के पद भी खाली हैं। जिसके लिए संगठन को होमवर्क पूरा करना होगा। दायित्वधारियों की नियुक्ति में प्रदेश संगठन की अहम भूमिका है। जिसके लिए तैयारियां भी अंदरखाने तेजी से चल रही है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जल्द ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात लिस्ट फाइनल करने की बात भी की है। जिसके बाद से ये माना जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह और होली से पहले ही दायित्वधारियों की लिस्ट जारी हो सकती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व बंटने का इंतजार

भाजपा सरकार में दायित्व का इंतजार लंबा होता जा रहा है। 2017 में प्रचंड बहुमत की सरकार हो या इस बार सभी मिथक तोड़कर दोबारा सरकार बनाना हो। भाजपा कार्यकर्ताओं को काफी लंबे समय से दायित्व बंटने का इंतजार है। इसमें पहले नंबर पर वे कार्यकर्ता माने जा रहे हैं कि जिन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया या फिर किसी कारण उनको चुनाव नहीं लड़ाया जा सका। अब जबकि शासन स्तर से होमवर्क पूरा हो चुका है। ऐसे में धामी सरकार समय रहते अपने कुछ सीनियर कार्यकर्ताओं को उनके कद के हिसाब से दायित्वों का बंटवारा कर देगी ऐसे संकेत मिले हैं। दायित्व बंटने की चर्चा नए साल से पहले से ही हो रही है।

Recommended Video

    Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+