पीएम मोदी पर लिखी पुस्तक पर आयोजित सेमिनार में सीएम धामी बोले- देश के साथ-साथ उत्ताराखंड का हो रहा विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक पर आज सेमिनार आयोजित की गई। इस सेमिनार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।
देहरादून, 10 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक पर आज सेमिनार आयोजित की गई। इस सेमिनार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक "Modi@20: Dreams Meet Delivery" पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग किया। मोदी जी द्वारा राष्ट्र उत्थान के प्रति समर्पित उनके जीवन के बारे में अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

सीएम धामी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण के साथ-साथ नए उत्तराखंड का भी निर्माण प्रगति पर है। जो निश्चित रूप से वर्ष 2025 तक एक श्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित होगा। 2014 के बाद पूरे देश में एक नई कार्यसंस्कृति की शुरुआत हुई है जिसने सभी नागरिकों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा दी है।
वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भगत सिंह कोश्यारी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्यपाल कोश्यारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।












Click it and Unblock the Notifications