Uttarakhand: ऊर्जा निगमों में 6 माह तक हड़ताल पर रोक, यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में लगा एस्मा
उत्तराखंड सरकार ने ऊर्जा निगमों में कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है। यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में एस्मा लगाया गया है। छह माह तक कोई भी कर्मचारी संगठन हड़ताल करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों में कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है। यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में एस्मा लगाया गया है। छह माह तक कोई भी कर्मचारी संगठन हड़ताल करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छह माह के लिए हड़ताल प्रतिबंधित करने का आदेश
सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (एस्मा) (उत्तराखंड राज्य में यथा प्रवृत्त)(उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 30, 1966) की धारा-3 की उपधारा-1 के तहत उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड में छह माह के लिए हड़ताल प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया। अधिसूचना जारी होने के छह माह तक कोई भी कर्मचारी संगठन हड़ताल नहीं कर सकेगा। सरकार ने सभी संगठनों को इसकी सूचना भेज दी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications