राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, बद्रीनाथ धाम के करेंगे दर्शन, ये रहेंगे कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति पंतनगर और श्रीनगर गढ़वाल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति का बद्रीनाथ धाम दर्शन का भी कार्यक्रम है। 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे दिल्ली लौट जाएंगी।

President Draupadi Murmu on three-day visit to Uttarakhand, will visit Badrinath Dham, these will be the programs

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देहरादून समेत पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसके लिए रिहर्सल करने के साथ ही हर गति​विधि पर नजर रखी जा रही है। देहरादून में पुलिस अधिकारियों ने इसके लिए बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में सीएम धामी भी उपस्थित रहेंगे। शाम को वह राजभवन देहरादून पहुंचेंगी और राज्य के विभिन्न जनजातीय समूहों से मुलाकात करेंगी। वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम
मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9:55 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी। 10:40 बरेली पहुंचेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंचेंगी। पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी और 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी।

बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी। 11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेपीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी। 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+