UCC को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, सीएम धामी आभार जताते हुए कहा- दूसरे राज्यों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड सरकार समान नागरिकता बिल (Uniform Civil Code) को विधानसभा में पारित करवा चुकी है। वहीं आज इस कानून को राज्य में लागू करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जाहिर करते हुए आभार जताया है।

सीएम धामी ने कहा हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी ने अपनी मंजूरी प्रदान की है।
उन्होंने कहा निश्चित तौर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हमारे इस बिल का लाभ देश के अन्य राज्यों को भी मिल उन्होंने कहा कि चाहे राम मंदिर हो, धारा 370 का हटाना हो या सीएए। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। जनता को इन फैसलों का लाभ जरूर मिलेगा।
सीएम धामी ने कहा प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समरसता को बढ़ावा देने में यूसीसी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा विजन के अनुरूप हमारी सरकार नागरिकों के हितों के संरक्षण और उत्तराखण्ड के मूल स्वरुप को बनाए रखने के लिए संकल्पित है।












Click it and Unblock the Notifications