दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी, हरिद्वार से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का शिड्यूल और पूरी जानकारी
दिवाली और छठ पर सबसे ज्यादा लोगों में घर जाने की उत्सुकता रहती है। ऐसे में सबसे पहले रेल की शिड्यूल और उपलब्धता को ही चेक किया जाता है। उत्तराखंड से दूसरे राज्य जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरिद्वार से साबरमती के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है।
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच इसका संचालित होगी। जो कि रुड़की समेत कई जगह पर रुकेगी। 09425-26 साबरमती- हरिद्वार - साबरमती फेस्टिवल एक्सप्रेस के 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच दोनों ओर से 14-14 फेरे संचालित किए जाएंगे।

ट्रेन साबरमती रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को सुबह 8ः50 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 5ः30 पर हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को रात 9ः40 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 9ः30 पर साबरमती पहुंचेगी।
ट्रेन को हरिद्वार के अलावा रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर, और महेसाणा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
ट्रेन का संचालन समय
- साबरमती से प्रस्थान: प्रत्येक बुधवार और शनिवार सुबह 8:50 बजे
- हरिद्वार पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 5:30 बजे
- हरिद्वार से प्रस्थान: प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार रात 9:40 बजे
- साबरमती पहुंचने का समय: अगले दिन रात 9:30 बजे
प्रमुख स्टेशन
यह ट्रेन रास्ते में रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर और महेसाणा स्टेशनों पर ठहरेगी।
कुमाऊं मंडल के लालकुआं रेलवे स्टेशन से -
- कोलकाता और प्रयागराज के लिए दो अलग-अलग ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन यूपी और बिहार में कई स्टेशनों से होकर गुजरते हुए कोलकाता पहुंचेगी।
- लालकुआं-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (05060) हर गुरुवार को लालकुआं से रवाना होगी। इस ट्रेन का संचालन 4 सितंबर से 13 नवंबर तक होगा।
- वापसी में कोलकाता-लालकुआं विशेष ट्रेन (05059) 6 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications