सिलक्यारा टनल हादसा में पॉजिटिव रिपोर्टिंग ने बढ़ाई हिम्मत: सीएम धामी
सिलक्यारा टनल हादसा इस साल भारत की सबसे बड़ी दुर्घटना थी। हालांकि सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं सफल रेस्क्यू को लेकर सीएम धामी ने कहा कि आपदा की घड़ी में उत्तराखंड सरकार को केंद्र सरकार का भरपूर योगदान मिला।
सीएम धामी ने सुरंग हादसे के दौरान दिन रात एक करने वाले रेस्क्यू टीम में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारिओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की एजेंसियों के बीच शानदार समन्वय के चलते श्रमिकों को कोई परेशानी नहीं होने दी गई। ये बदलते भारत की मजबूत तस्वीर दिखाता है। इसका श्रेय पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इस दौरान तय किया गया कि इसके लिए कैबिनेट की ओर से विधिवत तरीके से धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।

वहीं रविवार (10 दिसंबर) सीएम धामी सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास पुस्तिका 'सशक्त नेतृत्व समृद्ध उत्तराखंड' के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हाल ही में सिलक्यारा में मीडिया ने इस खबर को सकारात्मक रूप से प्रसारित किया। जिससे रेस्क्यू में लगी टीम और अंदर फंसे लोगों के परिवारों का हौसला बना रहा।"
उत्तराखंड अब नए युग का प्रदेश: सीएम
सीएम धामी ने राज्य के औद्योगिक विकास को लेकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कई अहम बातें कहीं। समित के अंतिम दिन पिछले हफ्ते शनिवार को सीएम धामी ने देश-विदेश के निवेशकों से उत्तराखंड में निवेश का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड अब नए युग का प्रदेश बन चुका है। यहां निवेश की दृष्टि से व्यापक संभावनाएं। राज्य में सुरक्षा और विकास की शत-प्रतिशत गारंटी है। निवेशकों की सुविधा के लिए नीतियों को सरल बनाया गया है। साथ ही कई विशेष नीतियां भी तैयार की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार सदैव तत्पर रहेगी।
समिट के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य में 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इनमें 44 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications