Uttarakhand news:टूटे पुल पर सियासत, हरीश रावत ने लिया जायजा तो सीएम और पूर्व सीएम को भी दौड़ाया
हरीश रावत ने टूटेे पुल के लिए खनन को बताया कारण, सीएम और पूर्व सीएम ने भी किया पुल का निरीक्षण
देहरादून, 30 अगस्त। उत्तराखंड में पुलों के धराशायी होने पर राजनीति शुरू हो गई है। रानीपोखरी पुल हादसे के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सबसे पहले रविवार को मौके पर जाकर टूटे पुल का जायजा लिया। हरीश रावत के मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद रविवार शाम को बीजेपी की और से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उत्तरकाशी से लौटते ही टूटे पुल पर जा पहुंचे। इतना ही नहीं सोमवार को भी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ मौके पर ही टूटे पुल का निरीक्षण कर जरुरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

हरीश रावत ने खनन को बताया टूटने का कारण
उत्तराखंड में चुनावी साल मेंं विपक्ष हर मुद्देे पर सियासी रणनीति पर काम कर रहा हैा विपक्ष की और से कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ हैा हरीश रावत के हर दांव पेंच से बीजेपी के लिए मुश्किलें बढती जा रही है।बीते 27 अगस्त को ऋषिकेश के रानीपोखरी में पुल के ढहने के बाद कांग्रेस से लेकर बीजेपी ने इसको चुनावी मुद्दा बना दिया है। पुल ढहने के तुरंत बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए पुल के गिरने पर बीजेपी सरकार को कटघरे में लेते हुए इसके पीछे खनन को भी दोषी माना था। दिल्ली से लौटते ही हरीश रावत ने रविवार को मौके पर जाकर मुआयना किया। हरीश रावत ने एक बार फिर पुल के गिरने के पीछे खनन होने को ही मुख्य कारण माना है। हरीश रावत ने सरकार से इसकी ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की। मामला गर्माते ही बीजेपी की और से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मोर्चा संभाल लिया। उत्तरकाशी प्रवास से लौटते ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार शाम को मौके का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं दोबारा सोमवार को भी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टूटे पुल का जायजा लिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत के दो दिन तक लगातार दौरे करने पर भी सियासी चर्चाएं तेज हैं। जिससे टूटेे पुल को लेकर आने वाले समय मेंं राजनीति होना तय हैा बीजेपी शासन में सबसे लंबे समय तक 4 साल त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम बने रहेा ऐसे में इस मामले में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत ही एक्टिव नजर आए हैं।
4 माह में तैयार होगा पुल
रविवार को हवाई दौरा कने के बाद सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से पुल को हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चार महीने के अंदर नए पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि फिलहाल आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण जल्द शुरू किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुल के निर्माण के लिए शासनादेश लाकर टेंडर की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि पुल क्षतिग्रस्त होने के मामले की जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications