अम्बेडकर को लेकर अमित शाह की टिप्पणी पर देश भर में सियासत जारी, CM धामी ने कह दी बड़ी बात,कांग्रेस को क्या कहा

बाबा साहब अम्बेडकर को लेकर देश भर में छिड़ी सियासी महाभारत कम होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस समेत मुख्य विपक्ष का भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला जारी है। इस बीच दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले दिनों देश में विभाजनकारी राजनीति करने वाले लोग सुर्खियां बटोरने के लिए गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिये गये बयान के एक छोटे हिस्से को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने का कार्य कर रहे हैं।

Politics continues country Amit Shah comment on Ambedkar CM pushkar Dhami said big what Congress

कहा कि लगातार यह घृणित कार्य कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस यह कार्य उन बाबा साहब अम्बेडकर के नाम पर कर रही है, जिसने हमेशा अम्बेडकर जी का अपमान करने का कार्य किया है। देश को संविधान देने वाले बाबा साहब का जीवन समानता तथा भारत के निर्माण के लिये समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, जिसने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया, उनका मजाक उड़ाया और उन्हें लज्जित किया, आज वही पार्टी उनके नाम पर हक मांगने का ढोंग कर रही है। कांग्रेस की सोच हमेशा अंबेडकर विरोधी रही है। कांग्रेस को अपने नेताओं और पंडित नेहरू द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के प्रति किए गए अपमान के लिए पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देता है, तो सदन में उसे बोलने का मौका दिया जाता है लेकिन बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जी के इस्तीफे के बाद सदन में उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया। अपने त्याग पत्र में वावा साहब अंबेडकर ने पंडित नेहरू के खिलाफ बहुत कुछ लिखा है।

बाबा साहब ने अपने इस्तीफे में लिखा था कि केवल मुसलमानों की चिंता की गई, लेकिन एससी और एसटी को उचित संरक्षण प्रदान नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी देश भर में भाजपा के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस का नाटक कर रही है। जिस कांग्रेस ने देश के महान सपूत डॉ भीम राव अंबेडकर का हमेशा से ही अपमान किया और उन्हें संविधान सभा का सदस्य तक नहीं बनने दिया, आज वह बाबा साहब के प्रति प्रेम का दिखावा कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के उपचुनाव में हरवाया, जिस कांग्रेस ने बाबा साहब को देश के कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया, जिस महान सपूत को कांग्रेस पार्टी ने भारत रत्न तक नहीं दिया, जिस कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का एक भी स्मारक नहीं बनने दिया, वो कांग्रेस पार्टी आज बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर प्रेस वार्ता कर रही है। कांग्रेस को इस पाखंड को बंद कर देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अमित शाह के भाषण एक बहुत ही छोटे से अंश को बिना किसी संदर्भ के प्रस्तुत कर, खुद के लिए राजनीति करने का एक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही हैं। देश की जनता बहुत परिपक्व है और सब समझती है। ऐसा करके कांग्रेस की दाल नहीं गलने वाली है। कांग्रेस को पहले भी जनता ने सबक सिखाया है और आगे भी जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+