उत्तराखंड पुलिस के इस कुत्ते ने जीता मैन ऑफ द मंथ का अवार्ड, आसान नहीं था मर्डर मिस्ट्री का खुलासा
कैटी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की पुलिस बल में तैनात है। कैटी ने महज 30 सेकेंड में सूंघकर मर्डर के संदिग्ध की पहचान कर ली। जिसके बाद कप्तान ने कैटी को महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में सम्मानित किया है।

उत्तराखंड पुलिस के जांबाज कैटी ने एक मर्डर मिस्ट्री का 30 सेकेंड में खुलासा कर मैन ऑफ द मंथ का अवार्ड अपने नाम कर दिया है। कैटी उधम सिंह नगर पुलिस ही नहीं उत्तराखंड पुलिस डॉग स्क्वाड की शान है। कैटी के इस असाधारण वर्कआउट के लिए उत्तराखंड पुलिस ही नहीं सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है।
महज 30 सेकेंड में सूंघकर मर्डर के संदिग्ध की पहचान कर ली
जर्मन शेफर्ड नस्ल का कैटी उत्तराखंड पुलिस के कैनाइन दस्ते में शामिल किया गया है। जो कि पुलिस के केस वर्कआउट में सबसे बड़ा मददगार साबित हुआ है। कैटी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की पुलिस बल में तैनात है। इस बार कैटी ने महज 30 सेकेंड में सूंघकर मर्डर के संदिग्ध की पहचान कर ली। इतना ही नहीं आरोपी के घर ले जाकर अहम सुराग पुलिस को दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। जिसके बाद कप्तान ने कैटी को महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में सम्मानित किया है।
ये है मामला
उधम सिंह नगर पुलिस को 21 वर्षीय शाकिब अहमद नाम के युवक का शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर कई तरह के चोट के निशान थे। पुलिस इस मामले को पहले से ही मर्डर लेकर चल रही थी। शाकिब के शव को उधम सिंह नगर के जसपुर थाना क्षेत्र में एक खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसमें जर्मन शेफर्ड कैटी को जांच में शामिल किया गया। उसे शाकिब के खून से सने कपड़े को सुंघाया गया। पुलिस ने बाद में शाकिब के परिवार के सदस्यों सहित संदिग्धों को एक तरह की पहचान परेड में उसके सामने एक पंक्ति में खड़े होने के लिए कहा। कपड़ा सूंघने के 30 सेकंड के भीतर कैटी ने शाकिब के चचेरे भाई कासिम पर झपट्टा मार दिया। जो कि घबरा गया। इस पर पुलिस ने आरोपी से जब पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। उधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कैटी के कार्य की सराहना की। इस पूरे केस का खुलासा करने में पुलिस को 3 घंटे का समय लगा। कैटी को उत्तराखंड पुलिस के डॉग स्क्वायड में वर्ष 2016 में शामिल किया गया। कैटी ने अब तक उसने अब तक जिले में कम से कम सात हत्या के मामलों, लूट, बलात्कार और अन्य गंभीर अपराधों को सुलझाने में मदद की है। लगभग एक सप्ताह पहले उसने जिले के किच्छा इलाके में एक अन्य हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ा।












Click it and Unblock the Notifications