कुंभ में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल से फरार 20 लोगों की पुलिस को तलाश
देहरादून। टिहरी जिले के मुनि की रेती इलाका स्थित कोविड हॉस्पिटल से 'फरार' होने वाले 20 कोरोना संक्रमितों को उत्तराखंड पुलिस ढूंढते फिर रही है। वे सभी लोग देश के विभिन्न हिस्सों से हरिद्वार कुंभ मेले में हिस्सा लेने आए थे। जहां उन्हें कोरोना हो गया। उसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वे मौका पाकर अस्पताल से भाग निकले। बाद में अस्पताल के प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उन सभी 20 कोरोना रोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Recommended Video
पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने कहा, "पुलिस को उन 20 लोगों की तलाश है, जिनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। जो कि अपना इलाज कराए बिना अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डालने के लिए अस्पताल से भागे हैं। उनकी तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। हमने उन राज्यों की सरकारों से भी अनुरोध किया है, जहां से वे लोग ताल्लुक रखते हैं।"

जानकारी के मुताबिक, उन भागने वाले मरीजों में उत्तराखंड के 2, राजस्थान के 7, उत्तर प्रदेश के 4, हरियाणा के 3 व उड़ीसा 4 से ताल्लुक रखते हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा कहा गया कि, अस्पताल कर्मी रात को जब खाना देने कोविड सेंटर में गए तो उन्हें वहां 20 कोरेाना मरीज कम मिले थे। वो मरीज रात के समय में भागे थे। जिसके बाद उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई और तब एसडीएम व सीएमओ ने मुआयना भी किया।

इधर, उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से जुडा आंकडा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 11-17 के 7 दिनों के दौरान राज्य में कुल 13,924 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सप्ताह में 56 की तुलना में मौतों की संख्या बढ़कर तब 104 हो गई, जब 27 लोगों की जान चली गई। इस पहाड़ी राज्य के 13 जिलों में 2630 नए मामलों का पता लगाने के साथ, उत्तराखंड में सक्रिय मामले रविवार को 17,293 तक पहुंच गए।
लापरवाही- उत्तराखंड के कोविड केयर सेंटर से 20 कोरोना मरीज भाग गए, 5 राज्यों के रहने वाले थे
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में कोविद की स्थिति की समीक्षा करने के लिए राज्य के प्रमुख अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की। जहां मास्क न पहनने के लिए जुर्माना 200 रुपये से 500 रुपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सीएम ने कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने के आदेश दिए। इसके अलावा राज्य सरकार ने हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ को छोड़कर विवाह और अन्य सार्वजनिक समारोहों में मेहमानों की संख्या को घटाकर 100 कर दिया है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications