Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लापरवाही- उत्तराखंड के कोविड केयर सेंटर से 20 कोरोना मरीज भाग गए, 5 राज्‍यों के रहने वाले थे

टिहरी। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड से चिंता बढाने वाली खबर है। यहां टिहरी जिले के नरेंद्रनगर के राजकीय संयुक्त सुमन चिकित्सालय (डीसीएचसी) में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में काफी कोरोना संक्रमित भर्ती थे। जिनमें से बीते रोज 20 कोरोना मरीज भाग निकले। हैरानी की बात यह है कि, तब जिला अस्पताल प्रबंधन को पता ही नहीं चला पाया। अस्पताल कर्मियों को देर रात को इस बारे में पता चला, जब गिनती में 20 कोरोना पाजिटिव मरीज कम निकले।

20 covid patients escapes from covid centre of hospital tehri uttarakhand

कोरोना मरीजों से भाग जाने की सूचना सीएमओ डा सुमन आर्य व एसडीएम युक्ता मिश्र को दी गई तो उन्‍होंने घटनास्‍थल का दौरा किया। उसके बाद फरार कोरोना मरीजों के खिलाफ नरेंद्रनगर अस्पताल के सीएमएस ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू की। साथ ही अस्पताल में पुलिस को भी तैनात किया गया। एक अस्‍पताल कर्मी ने बताया कि,नरेंद्र नगर के डीसीएचसी में 38 कारोना मरीज थे।

20 covid patients escapes from covid centre of hospital tehri uttarakhand

बीती 17 अप्रैल को उनमें से 20 मरीज दोहपर में भाग निकले। उन भागने वाले मरीजों में उत्तराखंड के 2, राजस्थान के 7, उत्तर प्रदेश के 4, हरियाणा के 3 व उड़ीसा 4 से ताल्‍लुक रखते हैं। अस्‍पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, रात को जब अस्पताल कर्मी खाना देने कोविड सेंटर में गए तो उन्‍हें वहां 20 कोरेाना मरीज कम मिले। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई और तब एसडीएम व सीएमओ ने मुआयना किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+