पीएम नरेंद्र मोदी जून में उत्तराखंड में करेंगे रैली, भाजपा महा संपर्क महाअभियान को ये है तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में उत्तराखंड में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा महा संपर्क महाअभियान चला रही है।

PM Narendra Modi will rally in Uttarakhand in June preparation for BJP Maha Sampark Maha Abhiyan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में उत्तराखंड आ सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी एक रैली को भी संबोधित करेंगे। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा महा संपर्क महाअभियान चला रही है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 19 व 20 मई को होगी। उसमें बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी।

30 मई से 30 जून तक एक विशेष अभियान

30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय राजग सरकार अपने नौ वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसका विशेष उल्लेख स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 मार्च को संसदीय दल की बैठक में किया था। अभियान के अंतर्गत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चौहान ने बताया कि इस केंदीय अभियान में सांसदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पूरे एक महीने में वह अपने पूरे क्षेत्र में व्यापक जन संपर्क करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार, राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

Recommended Video

    Kaliyar Sharif में Namaz पढ़ने के लिए Hindu Girl को HC ने क्यों दी सुरक्षा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+