PM नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम दिए संदेश आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का राष्ट्र के नाम संबोधन प्रत्येक भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास का संचार करता है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से पाकिस्तान द्वारा दी जाने वाली परमाणु धमकियों को दृढ़ता से खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया है, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है।

PM Narendra Modi message nation symbol country determination against terrorism CM PUSHKAR Dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे अभियानों से यह सिद्ध होता है कि भारत अब किसी भी प्रकार की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की वीर भूमि के लोग राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन न केवल हमारी सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर देश की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई की रात 8 बजे देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ 'स्थगित' किया गया है, समाप्त नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि अब 'न्यूक्लियर ब्लैकमेल' नहीं चलेगा। आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कई बड़ी चेतावनियां दीं।

पीएम मोदी ने कहा कि 'टेरर, टॉक और ट्रेड' एक साथ नहीं चल सकते और न पानी और खून एक साथ बह सकते। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, पाकिस्‍तान को अब इस कसौटी पर मापेगा कि वह क्‍या रवैया अपनाता है। ऑपरेशन सिंदूर एक रणनीतिक बदलाव है, सिर्फ सैन्य प्रतिक्रिया नहीं। आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की छूट दी गई है। पाक में मौजूद आतंक के अड्डों को सटीकता से तबाह किया गया। 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया। ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटी पर हमला किया गया। "हम आतंक और उन्हें पालने वालों को अलग-अलग नहीं देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+