PM मोदी करेंगे 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, जानिए राष्ट्रीय खेलों का कैलेंडर, कब और कहां प्रस्तावित
38th National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। जिनका आयोजन इस बार उत्तराखंड में होने जा रहा है। सीएम धामी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर 38वें राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ करने का निमंत्रण दिया। जिसे मोदी ने स्वीकार कर लिया है।
सीएम धामी ने बताया कि इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से पूछा, राष्ट्रीय खेलों की तैयारी कैसी चल रही है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों से युवाओं को मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा की थी। इसके साथ ही सीएम धामी ने पीएम मोदी को शीतकालीन यात्रा के लिए भी प्रवास को आमंत्रण दिया है। जिस पर पीएम का सकारात्मक जबाव रहा।

ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी शीतकालीन यात्रा पर भी प्रवास कर सकते हैं। साथ ही हल्द्वानी में बनने वाले प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का भी पीएम मोदी शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के आने की सूचना मिलते ही शासन स्तर से इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की।
उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स का औपचारिक उद्घाटन 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में पीएम मोदी करेंगे। हालांकि खेल कैलेंडर के अनुसार कुछ इवेंट 26 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। ओपनिंग सेरेमनी देहरादून में होगी जबकि क्लोजिंग सेरेमनी 14 फरवरी को हल्द्वानी में होनी है।
- देहरादून में सबसे ज्यादा 16 गेम्स प्रस्तावित
- तीरंदाजी, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 1 फरवरी से 7 फरवरी
- एथलेटिक्स 8 फरवरी से 12 फरवरी तक
- रग्बी जनवरी से 1 फरवरी तक
- वेटलिफ्टिंग 30 जनवरी से 3 फरवरी तक
- जूडो, मोनाल 10 फरवरी से 13 फरवरी तक
- बास्केटबॉल 28 जनवरी से 3 फरवरी तक
- जिमनास्टिक 8 फरवरी से 13 फरवरी तक
- नेटबॉल 7 फरवरी से 13 फरवरी तक
- वुशु 29 जनवरी से 1 फरवरी तक
- लॉन बॉल 1 फरवरी से 8 फरवरी तक
- शूटिंग 29 जनवरी से 6 फरवरी तक
- टेनिस 5 फरवरी से 11 फरवरी तक
- टेबल टेनिस 9 फरवरी से 13 फरवरी तक
- बैडमिंटन 29 जनवरी से 4 फरवरी तक
- स्क्वैश 30 जनवरी से 3 फरवरी तक
- गोल्फ 30 जनवरी से 3 फरवरी तक
- हरिद्वार में हॉकी 4 फरवरी से 13 फरवरी तक
- रेसलिंग 10 फरवरी से 13 फरवरी तक
- कबड्डी 29 जनवरी से 2 फरवरी तक
- नैनीताल में केवल एक डेमोंसट्रेशन गेम पट्टू प्रस्तावित
- ऋषिकेश एक्सट्रीम स्लैलम वाटर गेम्स 6 फरवरी को प्रस्तावित
- स्लैलम वाटर गेम्स 4 और 5 फरवरी को प्रस्तावित
- हैंडबॉल 27 से 31 जनवरी
- बीच वालीबॉल 3 से 6 फरवरी
- बीच कबड्डी 9 से 13 फरवरी को प्रस्तावित
- टिहरी में कैनोइंग एंड कयाकिंग (स्प्रिंट) 11 फरवरी से 13 फरवरी के बीच
- रोइंग वाटर स्पोर्ट्स 3 फरवरी से 6 फरवरी
- रुद्रपुर में वॉलीबॉल 29 जनवरी से 2 फरवरी
- साइकिलिंग ट्रैक 3 फरवरी से 6 फरवरी
- हैंडबॉल 7 फरवरी से 11 फरवरी
- साइकिलिंग रोड कंपटीशन 30 और 31 जनवरी
- शूटिंग ट्रैप एंड स्कीट 6 फरवरी से 12 फरवरी
- हल्द्वानी में फुटबॉल29 जनवरी से 7 फरवरी
- ताइक्वांडो5 फरवरी से 8 फरवरी
- फेंसिंग 9 फरवरी से 13 फरवरी
- खो-खो 28 जनवरी से 1 फरवरी
- स्विमिंग 29 जनवरी से 4 फरवरी
- ट्रायथलॉन26 जनवरी से 30 जनवरी
- मॉडर्न पेंटाथलॉन 8 फरवरी से 13 फरवरी
- योगासन, अल्मोड़ा में 31 जनवरी से 4 फरवरी
- बॉक्सिंग, पिथौरागढ़ में 31 जनवरी से 7 फरवरी
- डेमोंसट्रेशन गेम राफ्टिंग, टनकपुर में 29 जनवरी से 31 जनवरी
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications