PM Modi का सीमांत गुंजी गांव में परंपरागत तरीके से स्वागत, स्थानीय उत्पादों की ली जानकारी,जवानों से भी मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। सुबह पिथौरागढ़ पहुंचकर पीएम ने सबसे पहले पार्वती कुंड की पूजा की। कैलाश व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश के दर्शन भी किए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यहां ध्यान भी लगाया।

PM Modi welcomed traditional manner Gunji village information about local products met soldiers

पीएम मोदी की पूजा के बाद पहली प्रतिक्रिया भी आई है, उन्होंने एक्स पर लिखा है

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की।

इसके बाद पीएम गुंजी गांव पहुंचे। जहां पर पीएम मोदी का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। पीएम मोदी भी स्थानीय लोगों से आत्मीयता से मिले और सबका आभार प्रकट किया। इसके साथ् ही पीएम ने गुंजी गांव में लोगों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों के बारे में जानकारी ली। पीएम ने इस बीच स्थानीय वाद्य यंत्र भी बजाया। साथ ही आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। पीएम को स्थानीय लोगों ने खास उपहार भेंट किए।

भारत चीन सीमा से लगे सीमांत गांव गुंजी पहुंचने वाले पहले पीएम मोदी बन गए हैं। पीएम मोदी के गुंजी पहुंचते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया है। मोदी देश के पहले देश बन गए हैं जो भारत चीन सीमा पर इस सीमांत गांव तक पहुंचें हैं। पीएम मोदी के गुंजी गांव पहुंचने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है माना जा रहा है कि सीमांत गांव के उत्पाद, यहां की वेश भूषा और संस्कृति को समझने के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़े और पर्यटन के क्षेत्र में नए स्वरोजगार को जोड़ा जा सकेगा। ऐसे स्थानीय लोगों को उम्मीद है। गुंजी गांव में स्थानीय लोगों और जवानों से मुलाकात के बाद अब पीएम मोदी अल्मोड़ा जिले के जोगेश्वर पहुंचेंगे।

वहां वे जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। वहां वे लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे जनता को भी संबोधित करेंगे। इस बीच पिथौरागढ़ शहर में लोग मोदी को सुनने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। साथ ही मोदी के पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+