38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर देहरादून पहुंच रहे हैं PM MODI,तैयारियां तेज,जानिए क्या है खास

PM MODI NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को देहरादून में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर शासन स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम मोदी इस दौरान 4 से 5 घंटे उत्तराखंड में रह सकते हैं।

उत्तराखंड आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई नई योजनाओं की भी सौगात देंगे। पीएम राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। अब तक मोदी के देहरादून के अलावा उत्तरकाशी के मुखबा गांव जो मां गंगा का शीतकाल प्रवास स्थल है,जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

PM Modi reaching Dehradun occasion of inauguration 38 National Games preparations know what special

मुखबा गांव में भी मंदिर समिति और प्रशासन की और से तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि अभी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से मिनट टू मिनट जारी नहीं हुआ। लेकिन शासन पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 4 से 5 घंटे के उत्तराखंड दौेरे के दौरान देहरादून में राष्ट्रीय खेल का शुभारंभ करने के बाद कई ​योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही समीक्षा भी करेंगे।

पीएम लोहाघाट, चंपावत में बनने जा रहे पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज एवं गोलापार हल्द्वानी नैनीताल में बनने वाले पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पीएम केंद्र के सहयोग से चल रहे कुछ बड़े प्रोजेक्ट ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, केदारनाथ-बदरीनाथ निर्माण कार्य और देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे आदि कार्यों की भी अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इसके बाद पीएम का मुखबा जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

उधर पीएम के कार्यक्रम संबंधी समस्त तैयारियों एवं खेलों के सफल आयोजन को लेकर मुख्य सचिव एवं हाई पावर कमेटी की अध्यक्ष राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को खेल स्थलों का नोडल अधिकारी नामित किया है। मुख्य सचिव ने जारी आदेश में कहा कि क्लस्टर एक, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज का नोडल अधिकारी सचिव पंकज पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार व कमांडेंट आईआरबी श्वेता चौबे को बनाया गया है। जो पीएम के कार्यक्रम संबंधी सभी कार्यों के साथ ही आयोजन स्थल से जुड़े मार्गों के सुदृढी़करण, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर चयनित विभिन्न एजेंसियों से समन्वय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+