PM MODI की रैली को लेकर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, तूफान अब सुनामी बन गया, विपक्ष पूरी तरह गायब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में चुनावी रैली की। जो कि हरिद्वार लोकसभा सीट के अंर्तगत आता है। हरिद्वार सीट प्रदेश की सबसे बड़ी सीट है। यहां से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के प्रत्याशी है। पीएम मोदी की रैली के बाद वन इंडिया ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से खास बातचीत की है।

पीएम मोदी ने ऋषिकेश में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में एक रैली को संबोधित किया। रैली में हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए कई इलाकों से पहुंचे। जिससे भाजपा के प्रत्याशियों में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।
Recommended Video
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जिस तरह जनता ने आज की रैली में जो उत्साह व जोश भरा है। वो अब तक तूफान नजर आ रहा था, आज की रैली के बाद सुनामी बन गया है। त्रिवेंद्र रावत ने दावा किया कि चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर प्रचंड जीत के साथ कमल खिलाने जा रही है।
त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि जनता पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित थी। जितनी जनता अंदर थी, उतनी ही बाहर पूरे जोश के साथ पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित थी। त्रिवेंद्र ने कहा कि जनता का मोदी जी से प्यार है। जिस वजह से हर कोई पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित रहता है।
हरिद्वार सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को लेकर त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उन्हें कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आ रही है। त्रिवेंद्र ने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष कहीं भी नहीं दिख रहा है। बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे बहुत सारे हैं। वो उन्हें कहीं भी मैदान में नहीं मानते हैं। पीएम मोदी की रैली के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है और हर कोई पांच लाख से ज्यादा अंतर से जीतने का दावा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications