पीएम मोदी का नैनीताल-यूएसनगर सीट से शंखनाद, हरिद्वार समेत दो सीटों पर क्यों है भाजपा की खास नजर, जानिए समीकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि दो अप्रैल को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर रुद्रपुर में लोकसभा चुनाव का उत्तराखंड में शंखनाद करेंगे। इस सीट से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं।

PM Modi Nainital-USnagar seat why BJP special planning two seats Haridwar know the equation

भाजपा ने इस बार पीएम मोदी की पहली रैली मैदान में कराने का निर्णय लिया है। जिसे भाजपा की विधानसभा में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन न होना माना जा रहा है। भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पहाड़ में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मैदान में पार्टी को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। खासकर नैनीताल- यूएसनगर और हरिद्वार में।

ऐसे में इन सीटों पर भाजपा मोदी और शाह को उतार रही है। भाजपा ने इस बार इन सीटों पर सबसे ज्यादा स्टार प्रचारकों को उतारने की प्लानिंग की है। यहां पर पीएम मोदी के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। इसके बाद भाजपा का टारगेट हरिद्वार सीट बताई जा रही है।

हरिद्वार में सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उतरेंगे। जो कि चार अप्रैल को रोड शो करेंगे। साथ ही साधु संतों से भी संवाद करेंगे। इसके बाद भगवानपुर में गृह मंत्री अमित शाह और रुड़की में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बतौर स्टार प्रचारक लाने की तैयारी हो रही है। उधमसिंह नगर जिले में पीएम मोदी के बाद अमित शाह, राजनाथ सिंह को लाने की तैयारी है। जिसका जल्द ही कार्यक्रम जारी होगा।

हरिद्वार लोकसभा सीट में कुल 14 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास 11 व कांग्रेस के पास तीन थीं। 2022 के विस चुनाव में लोकसभा में छह सीटें भाजपा के पास रह गई थीं। पांच सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। दो पर बसपा और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

इसी प्रकार, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा में कुल 14 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 2017 के विस चुनाव में भाजपा के पास 11, कांग्रेस के पास दो और एक निर्दलीय विधायक था, लेकिन 2022 के विस चुनाव में इस लोकसभा के अंतर्गत आने वालीं 14 सीटों में से भाजपा के पास आठ रह गईं और कांग्रेस की दो से बढ़कर छह हो गई थीं। जिस वजह से भाजपा इन दोनों जिलों पर फोकस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+