उत्तराखंड से PM मोदी ने दिया फिर स्थिर सरकार का संदेश, कहा-30 साल बाद ​दी ताकत, तो पूरे विश्व ने माना लोहा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए याद दिलाया कि 30 साल बाद स्थिर सरकार देने की वजह से ही आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज की चुनौतियां से भरी दुनिया में भारत की आवाज बुलंद हो रही है। मोदी ने मंच से जनता की ताकत और देवभूमि के प्यार का जिक्र करते हुए अभिवादन भी व्यक्त किया।

pm modi From UTTARAKHAND again gave message stable government, When power was given after 30 years

करीब 40 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के विकास मॉडल से लेकर एशिया खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की। मोदी ने कहा कि एशिया खेलों में भारत ने सेंचूरी लगाकर रिकॉर्ड बना दिया। साथ ही मोदी ने महिलाओ को 33 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक के पास होने का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि सालों से जिस विधेयक को लटकाया जा रहा था, उसे आपके भाई और बेटे ने पूरा करके दिखाया है।

7 किमी के लंबे रास्ते को सड़क मार्ग से पूरा करते समय जनता के हर तरफ प्यार, नृत्य और आशीर्वाद से मोदी आज अभिभूत नजर आए। मोदी ने देवभूमि के लोगों को मैरें परिजन कहकर संबोधित कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह समय समय पर उत्तराखंड के लोग उनको प्यार और आशीर्वाद देते हैं, उससे लगता ​है कि पूरे उत्तराखंड परिवार का मैं सदस्य हूं। मोदी ने केदारनाथ से अपने वचन को दोबारा याद करते हुए कहा कि मेरा विश्वास है कि ये दशक उत्तराखंड का होने वाला है। उन्होंने कहा कि वे आज आदि कैलाश के चरणों से लौटे हैं। उन्होंने सबके लिए ईश्वर से ये प्रार्थना भी की है।

मोदी ने कहा कि यहां लोग कहते हैं कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती। वे इस अवधारणा को बदल कर रख देंगे। मोदी ने कहा कि वे चाहते हैं कि जो लोग पहाड़ को छोड़कर गए हैं वे यहां लौट आएंं। सरकार यहां पर पर्यटन और रोजगार को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। जिसमें काफी हद तक सकारात्मक प्रयास नजर आए हैं।

मोदी ने कहा कि आज बॉर्डर तक विकास कार्य किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि ये काम पहले की सरकारों द्वारा भी किया जा सकता था। लेकिन पहले की सरकारों ने इस डर से बॉर्डर एरिया का विकास नहीं किया कि कहीं दुश्मन इसका फायदा उठाकर अंदर ना आ जाए। आज का नया भारत, पहले की सरकारों की इस डरी हुई सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।

मोदी ने कहा कि पहले नारा दिया जाता था कि गरीबी हटाओ, मोदी कह रहा है​ कि हम मिलकर गरीबी हटाकर रहेंगे। हम जिम्मेदारी लेते हैं और जी-जान से जुट जाते हैं। मोदी ने कहा कि 5 साल में देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। ये आप जैसे ही पहाड़ पर दूरवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग हैं।

पीएम ने कहा कि चंद्रयान के जरिए भारत चंद्रमा पर ऐसी जगह पहुंचा है, जहां कोई दूसरा देश नहीं पहुंच पाया। मोदी ने कहा कि उस जगह का नाम शिव शक्ति रखा गया है। साफ है कि चंद्रमा तक मेरी उत्तराखंड की पहचान पहुंच गई है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार बदली हुई सोच पर काम कर रही है। हम लोग बॉर्डर तक ट्रेन लाने की कोशिश कर रहे हैं।

हमने सीमावर्ती गांवों को अंतिम नहीं, बल्कि देश के पहले गांव के रूप में विकसित करना शुरू किया है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत, ऐसे ही सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि हमें गांव से मोटे अनाज को दुनिया तक पहुंचाना है। पीएम ने उत्तराखंड की धामी सरकार और उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि पूरी टीम राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+