Vande Bharat Train: देहरादून-दिल्ली वंदे भारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें रूट, किराया और टाइमिंग
Dehradun-Delhi Vande Bharat Train: देहरादून-दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 28 मई से चलेगी। हम आपको किराया, रूट और टाइमिंग भी बताने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून से नई दिल्ली को जोड़ने वाली उत्तराखंड की पहली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से उत्तराखंड के निवासियों को देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून जाने में आसानी होगी। कम समय में दिल्ली पहुंचना संभव हो सकेगा।
देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस टाइमिंग, रूट
देहरादून से प्रस्थान सुबह 7:00 बजे
हरिद्वार जंक्शन पर आगमन सुबह 8:04 बजे
रुड़की आगमन सुबह 8:49 बजे
सुबह 9:27 बजे सहारनपुर आगमन
मुजफ्फरनगर आगमन सुबह 10:07 बजे
मेरठ सिटी आगमन सुबह 10:37 बजे
सुबह 11:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल आगमन
यह रहेगी देहरादून-दिल्ली वंदे भारत की स्टोपेज
यात्रा के दौरान ट्रेन मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार में रुकेगी। ट्रेन में आठ कोच होंगे, जो यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करेंगे।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया
इकनोमिक क्लास कुर्सी यान
देहरादून से हरिद्वार 955 540
देहरादून से रुड़की 980 550
देहरादून से सहारनपुर 1090 600
देहरादून से मुजफ्फरनगर 1300 705
देहरादून से मेरठ 1495 805
देहरादून से आनंद विहार 1695 900
आनंद विहार से देहरादून 1890 1065












Click it and Unblock the Notifications