PM Awas Yojana: नए साल में घर बनाने का सपना होगा और आसान, पैसा भी मिलेगा ज्यादा, जानिए कैसे और क्या हैं शर्ते
Pradhan Mantri Awas Yojana: घर बनाने का सपना हर आदमी का होता है। ऐसे में आम आदमी जो कि आर्थिक रूप से कमजोर है, के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना सबसे मददगार साबित हो रही है। जो कि आम आदमी के घर बनाने का सपना पूरा कर रही है।
अब नए साल में उत्तराखंड में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए डबल खुशी लेकर आ रही है। पीएम आवास 2.0 में केंद्र व राज्य सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। अब मकान बनाने के लिए ज्यादा पैसा मिलेगा।

हाल में लांच योजना के तहत उत्तराखंड को विशेष राहत देते हुए केंद्रीय अंश से 1.50 लाख से 2.25 लाख किया गया है। राज्य सरकार का अंश पहले 50 हजार रुपए था।
भारत सरकार की पीएम आवास योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ते और गुणवत्ता युक्त आवास उपलब्ध कराना है। योजना की शुरुआत 25 जून 2015 को हुई।
इसके तहत सरकार विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जैसे कि ब्याज सब्सिडी, जिससे लोग अपने लिए घर खरीदने या बनाने में सक्षम हो सकें। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को कुछ मानदंडों का पालन करना होगा और उन्हें आवश्यक दस्तावेज देने होंगे।
पीएम आवास 2.0 का लाभ पाने के लिए आवेदन करने को और आसान कर दिया है। अब आवेदक अपने फोन से ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नए नियमों के तहत आवेदकों को पीएमएवाई मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का सर्वे शुरू हो चुका है।
इस बार सरकार ने मोबाइल से भी आवेदन करने का विकल्प दिया है। इस बार योजना का लाभ देने के लिए पात्रता की शर्तों में भी संशोधन किया गया है। पहले जिनकी इनकम 10 हजार रुपए प्रति महीना की इनकम के साथ ही बाइक, मोबाइल और फ्रिज होता था, उन्हें अपात्र माना जाता था। हालांकि अब ऐसे लोगों को पीएम आवास के लिए पात्र माना जाएगा। साथ ही 15 हजार रुपये प्रति महीना की इनकम करने वाले लोग भी पीएम आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications