उत्तराखंड: 'विकसित भारत के निर्माण में खास भूमिका निभाएंगे', CM धामी ने UPSC पास करने वालों को दी बधाई
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का परिणाम आज घोषित हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल सेवा परीक्षा-2023 में चयनित समस्त मेधावी प्रतियोगियों को हार्दिक बधाई दी है। सभी सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि यह परीक्षा परिणाम आपके कठिन परिश्रम और ध्येय के प्रति निष्ठा को समर्पित है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनसेवा के पथ पर चलकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
बता दें कि यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। इस बार लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने देश में पहले स्थान हासिल किया है। आदित्य श्रीवास्तव ने जिस तरह से यूपीएससी में पहला स्थान हासिल किया है, उसके बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है।
'हमारा पोता आईएएस पूरे भारत में टॉप किया है'
आदित्य श्रीवास्तव के दादा ने पोते की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम बहुत खुश हैं और हमें उस पर गर्व है। वह हमेशा से ही टॉपर रहा है। आदित्य श्रीवास्तव के दादा शिवराम श्रीवास्तव ने कहा कि आज तो बहुत खुशी का दिन है, खुशी का समाचार मिला है कि हमारा पोता आईएएस पूरे भारत में टॉप किया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गढ़वाल में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- अबकी बार 400 के पार












Click it and Unblock the Notifications