क्रिसमस और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन की कर रहे हैं प्लानिंग तो यहां ऑफर हो रही धांसू स्कीम,जानिए क्या मिलेगा फ्री
Christmas and New Year: क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर प्लानिंग शुरू हो गई है। ऐसे में हर कोई बेस्ट विकल्प को खोज रहा है। सबसे ज्यादा पर्यटकों को पहाड़ों में टूरिस्ट प्लेस पर नए अंदाज में सेलिब्रेट करने पसंद आता है। इसके लिए अभी से सर्चिंग शुरू हो गई है।
पर्यटक इन दिनों सबसे ज्यादा औली, मसूरी और हर्षिल घाटी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में पहाड़ों में कस्टमर और टूरिस्ट को क्या क्या स्कीम के तहत रुकने और छुट्टी एंजाय करने ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं।

दिसंबर के महीनें में साल के अंत से पहले लोग घूमने फिरने के मूड में रहते हैं। इसके लिए अभी से प्लानिंग शुरू हो गई है। साथ ही टूरिस्ट पहाड़ों में अभी से प्लानिंग शेयर कर रहे है और क्वेरी भी करने लगे हैं। पहाड़ों में सबसे ज्यादा लोग बर्फबारी का आनंद लेकर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं। जिसको लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता है।
ऐसे में हाल ही में हुई बर्फबारी से स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए हैं। उम्मीद है कि इस बार पर्यटन को तेजी मिलेगी। उत्तराखंड में यूं तो कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं लेकिन औली और हर्षिल घाटी में इन दिनो जमकर बर्फबारी हुई है और न्यू ईयर से पहले फिर बर्फबारी होने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में पर्यटक 20 दिसंबर के बाद इन टूरिस्ट प्लेस पर जाना पसंद करेंगे।
इसके लिए होटल और रिजॉर्ट में खास स्कीम निकाली गई हैं। अधिकतर जगहों पर होटल या रिजॉर्ट में रुकने पर ब्रेकफास्ट फ्री में दिया जाने का ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर रूकने का चार्ज के साथ ब्रेकफास्ट और डिनर भी फ्री में ऑफर किया जा रहा है। यानि की एक ही पैकेज में रुकने और ब्रेकफास्ट के साथ डिनर भी। औली से लेकर जोशीमठ में इस तरह की स्कीम होटल दे रहे हैं।
जोशीमठ होटल एसोसिएशन के राकेश रंजन ने बताया कि होटल और रिजॉर्ट में क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर बुकिंग आनी शुरू हो गई है। जो कि काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में होटल्स की और से स्कीम भी ऑफर की जा रही है। जिसमें साढ़े तीन हजार से पांच हजार तक का एक दिन का एक रूम का चार्ज लिया जा रहा है। इसमें सुबह का ब्रेक फास्ट और डिनर फ्री है। दिन में पर्यटक घूमने जाकर शाम के लिए होटल पर आ जाते हैं। ऐसे में स्कीम में दिन का लंच शामिल नहीं है।
इस तरह के कई स्कीम चलाए जा रहे है। हर्षिल घाटी में होटल संचालक अनुज सेमवाल ने बताया कि न्यू ईयर और क्रिसमस को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे मेें होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट में एक दिन के चार्ज के साथ ब्रेकफास्ट फ्री का ऑफर दिया जा रहा है। जो कि 2 से 5 हजार के बीच में प्रॉपर्टी के हिसाब से लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications