Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand: एक साथ चार महिलाओं की हत्या से सहमा पहाड़, दो परिवारों के 6 मासूमों का भविष्य अधर में

गंगोलीहाट क्षेत्र के गांव बुरुसुम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, ताई, भाभी और बहन की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी अब तक फरार है।

pithoragarh shocked hatya four women by a man future of 6 innocent child from two families

पहाड़ की शांत वादियों में एक साथ चार महिलाओं की हत्या की दिल दहलाने देने वाली घटना से हर कोई डरा हुआ है। गंगोलीहाट क्षेत्र के गांव बुरुसुम में एक छोलिया नर्तक ने अपनी पत्नी, ताई, भाभी और बहन की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस इस हत्याकांड को घरेलू विवाद मानकर चल रही है। लेकिन आरोपी अब तक फरार है।

धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या

वारदात गंगोलीहाट से लगभग 25 किलोमीटर दूर बुरुसुम पट्टी बोकटा गांव में हुई। छोलिया नृत्य के पेशे से जुड़े नर्तक शेर राम और मोहन राम का परिवार आस पास ही रहता है। शुक्रवार को संतोष राम (42) ने पड़ोस के घर में सो रही अपनी ताई हेमंती, भाभी रमा और ताऊ की बेटी माया की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद जब बच्चों ने अपने घर का एक कमरा खोला तो वहां संतोष की पत्नी चंद्रकला (35) का लहूलुहान शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका रमा देवी का पति प्रकाश राम गंगोलीहाट बरात में गया हुआ था।

हत्याकांड से हर कोई डरा

प्रकाश राम छोलिया नृत्य टीम का सदस्य है। उसके 3 साल और 18 माह के दो बच्चे हैं। हेमंती देवी प्रकाश राम की सौतेली मां है। प्रकाश राम के पिता ने बसंती देवी से दूसरी शादी की थी। जिस वक्त संतोष राम ने उनके परिवार की तीन महिलाओं की हत्या की उस समय बसंती देवी अपने पोते के साथ गाय का दूध निकालने के लिए गौशाला में गई हुई थी जिस कारण वे दोनों बच गए। इस हत्याकांड से हर कोई डरा हुआ है और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सब लोग ये सोचकर हैरान है कि आरोपी ने सिर्फ महिलाओं को ही अपना निशाना बनाया।

दो परिवारों के 6 बच्चों का भविष्य अब अधर में

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी अपने ताऊ के बेटे से चिढऩे लगा था। इसका कारण छलिया नृत्य नहीं कर पाना बताया जा रहा है। हत्यारोपित संतोष राम चार बच्चों का पिता है। उसका सबसे बड़ा 20 वर्षीय पुत्र, दो पुत्रियां 14 और 16 वर्ष और 13 वर्षीय पुत्र है। हत्यारोपी के चचेरे भाई प्रकाश राम के तीन साल और 18 माह के दोनों बच्चों के सिर से भी मां का साया उठ गया है। इस तरह दो परिवारों के 6 बच्चों का भविष्य अब अधर में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+