जम्मू के पहलगाम में आईटीबीपी की दुर्घटनाग्रस्त बस में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

पिथौरागढ़ के रहने वाले कॉन्स्टेबल दिनेश सिंह बोहरा हुए शहीद

देहरादून, 16 अगस्त। जम्मू के पहलगाम में आईटीबीपी की दुर्घटनाग्रस्त बस में पिथौरागढ़ का जवान दिनेश सिंह बोहरा भी शहीद हो गए हैं । शहादत की खबर आते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे और कॉन्स्टेबल दिनेश बोहरा के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है।

Pithoragarh jawan Dinesh Singh Bohra also martyred in the accidental bus of ITBP in Pahalgam, Jammu

आईटीबीपी की चौथी बटालियन में तैनात थे दिनेश सिंह बोहरा

पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी निवासी दिनेश सिंह बोहरा आईटीबीपी की चौथी बटालियन में तैनात थे। वह इन दिनों अमरनाथ यात्रा में तैनात थे। शहीद के परिवार में पिता पूरन सिंह बोहरा, मां गीता बोहरा, पत्नी बबीता बोहरा, छोटा भाई राकेश बोरा और उनकी तीन साल की बेटी है। दिनेश अपने घर में सबसे बड़े थे। दिनेश सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। दिनेश सिंह दो महीने पहले ही घर आए थे।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया शोक
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे और कॉन्स्टेबल दिनेश बोहरा के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा

आज पहलगाम, जम्मू कश्मीर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण बस हादसे में पिथौरागढ़ निवासी कॉन्स्टेबल दिनेश बोहरा जी के शहीद होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति शांति शांति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+