Pithoragarh: धारचूला में बादल फटने से 200 से ज्यादा लोग फंसे, जान जोखिम में डालकर कर रहे नदी पार
उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश ने कहर बरपा है। आसमानी आफत से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस बीच पिथौरागढ़ के धारचूला में चलगांव के पास बादल फटने की खबर है। जिसमें 200 से ज्यादा लोगों के फंसने की खबर है।
उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश ने कहर बरपा है। आसमानी आफत से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस बीच पिथौरागढ़ के धारचूला में चलगांव के पास बादल फटने की खबर है। जिसमें आसपास के 200 से ज्यादा लोगों के फंसने की खबर है। बादल फटने से एक पुल बह गया जिससे मुख्यालय का लोगों का संपर्क कट गया है।

इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दारमा घाटी चल गांव से भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आ रही है । भूस्खलन में फंसे लोग नाले को बमुश्किल पार करते हुए एक वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पिथौरागढ़ के धारचूला में चलगांव के पास बादल फटने से 200 से ज्यादा लोगों के फसने की खबर। ब्रिज के बह जाने से कटा संपर्क #Pithoragarh #Dharchula #CloudBurst pic.twitter.com/iuSoQUg7Ab
— Hill Mail (@hillmailtv) July 7, 2023
बीते दिनों से मानूसन और बारिश उत्तराखंड में जमकर बरस रहा है। जिससे जगह जगह जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिथौरागढ़ जिले के टनकपुर-तवाघाट एनएच के पास धारचूला नयाबस्ती में भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है। धारचूला के दारमा घाटी में मूसलाधार बारिश से चल गांव को जोड़ने वाली धौली नदी किनारे लगी ट्राली बह गई है। इस वजह से 50 परिवारों का संपर्क कट गया है। दारमा घाटी में बृहस्पतिवार दोपहर से मूसलाधार बारिश हुई। पुल बह जाने से बरसात के समय लोगों को जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे गांव पहुंचना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications