केदारनाथ के गर्भगृह में पूजा करते बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के फोटो वायरल, मच गया बवाल, जानिए वजह
केदारनाथ धाम के शीतकाल के लिए कपाट बंद होने से पहले एक बार फिर गर्भगृह को लेकर बवाल मचा हुआ है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे थे। जिनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री गर्भगृह में बैठे हुए पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि केदारनाथ में मंदिर और गर्भ गृह की फोटो और वीडियो पर प्रतिबंध है। केदारनाथ में कई बार इस तरह के मामले सामने आने के बाद से विवाद हो चुका है। जिसके बाद मंदिर समिति ने मंदिर के फोटो और वीडियो पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन अब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के फोटो वायरल होने के बाद बवाल हो गया है।
देहरादून में बीते शनिवार को दिव्य दरबार लगाने के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद उनकी कई फोटो केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद हंगामा मचा हुआ है। फोटो में वह गर्भगृह में बैठे हुए पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए कई लोग दो तरह के नियमों पर सवाल उठा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि जब केदारनाथ में फोटो व वीडियो पर प्रतिबंध है तो फिर वीआईपी गर्भगृह में कैसे फोटो खिंचा रहे हैं। कांग्रेस को भी एक बार फिर सवाल खड़े करने और राजनीति का मौका मिल गया है।
केदारनाथ धाम में गर्भगृह की वीडियो प्रसारित होने के मामले में उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने बदरी-केदार मंदिर समिति की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। महापंचायत का कहना है कि पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। अध्यक्ष व कई सदस्यों के बीच तालमेल ठीक नहीं है। ऐसे में समिति की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications