उत्तराखंड: 'PM मोदी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए काशी की जनता तैयार', बोले CM पुष्कर सिंह धामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से नामंकन पत्र भरा। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नामांकन से पूर्व पीएम मोदी ने गंगा पूजन किया।
उन्होंने कहा कि भक्ति, शक्ति, ज्ञान और मुक्ति प्रदायिनी काशी में आज भगवान शिव के अनन्य भक्त, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, सशक्त, सक्षम और शक्तिशाली भारत के शिल्पकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा से अपना नामांकन किया।

उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से काशी की देवतुल्य जनता इस बार नया कीर्तिमान स्थापित कर माननीय प्रधानमंत्री जी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने को तैयार है। आपके कुशल नेतृत्व में वाराणसी के साथ सम्पूर्ण देश सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के माध्यम से विकसित भारत की स्वर्णिम यात्रा का साक्षी बनेगा।
पीएम मोदी का काशी के प्रति समर्पण धार्मिक, सांस्कृतिक और जनकल्याण के क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिख रहा है। पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर में दर्शन एवं पूजा की।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications