Pawandeep Rajan रिकवरी मोड ऑन, हाथ-पैर में फ्रैक्चर के बाद भी अस्पताल में सिंगिंग का ऐसा जज्बा हर कोई हैरान
Pawandeep Rajan 'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन भीषण रोड एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। भीषण सड़क दुर्घटना में उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इस बीच पवनदीप की चार सर्जरी भी कराई गई। जिसके बाद अब पवनदीप की सेहत में सुधार है।
अब उनकी हालत पहले से कहीं बेहतर है। जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गए हैं। इस बीच पवनदीप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ऐसी हालात में भी सुर लगाते नजर आ रहे हैं। वे गाना गा रहे हैं।

पवनदीप राजन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी स्टेटस पर जो स्टोरी पोस्ट की है, उससे साफ है कि अब उनकी हेल्थ पहले से काफी बेहतर है। इसके अलावा एक वीडियो में वो अस्पताल के स्टाफ के साथ शतरंज खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'रिकवरी मोड ऑन। आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।
Pawandeep Rajan news
पवनदीप की सिंगिंग को पंसद करने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसके साथ हर कोई दुआ कर रहा है कि वह जल्दी स्वस्थ होकर फिर से अपनी सिंगिग का जादू बिखेरें। इस बीच पवनदीप को अस्पताल के बेड से गाकर देख हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन भीषण रोड एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। अब उनकी हालत पहले से कहीं बेहतर है। जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गए हैं। इस बीच पवनदीप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ऐसी हालात में भी सुर लगाते नजर आ रहे हैं। । pic.twitter.com/UPsWU1bbje
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) May 13, 2025
बता दें कि 5 मई 2025 को पवनदीप राजन की कार हादसे का शिकार हो गए थी, जब वे चंपावत से दिल्ली जा रहे थे। हादसा उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में गजरौला के पास नेशनल हाईवे 9 पर हुआ। दुर्घटना में पवनदीप समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तड़के करीब 3:40 बजे हुआ। इस दौरान पवनदीप के साथ दो लोग और थे।
Pawandeep Rajan in hospital
हादसे में पवनदीप को गंभीर चोंटे आईं और उनको नोएडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पवनदीप की कुल चार सर्जरी हो चुकी है। कुछ दिन पवनदीप को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। लेकिन अब वह वार्ड में शिफ्ट हो गए हैं। जहां वे रिकवरी करते हुए और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करते हुए नजर आए।
इस बीच वे सोशल मीडिया में भी एक्टिव हुए हैं। उनको स्टेटस में कुछ फोटो शेयर की है, जहां वे शतरंज खेलते हुए नजर आए। इससे पहले पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधायक उमेश कुमार ने भी पवनदीप की अस्तपाल में भर्ती होने के बाद फोटो शेयर कर हालात की जानकारी दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications