PAURI NEWS: गांव से दो सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लाक क्षेत्रांतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया।

दुर्घटना के बाद से मृतकों के गांव में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोऑपरेटिव सचिव धीरज सिंह (54) , ग्राम मरड़ा लगा अंधखिल संगलाकोटी से अपनी कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके साथ उन्हीं के गांव के मेहरबान सिंह (52) भी सवार थे।

PAURI NEWS Two hundred meters before village car went out control fell into deep ditch two died

गांव से लगभग दो सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को खाई से बाहर निकलवाया। मृतक साधन सहकारी समिति में सचिव थे।

चकराता का युवक उत्तरकाशी डामटा के पास हादसे का शिकार हो गया। जो कि बाइक से जाते समय खाई में गिर गया। एसडीआरएफ ने युवक को रेस्क्यू किया। पुलिस थाना पुरोला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि डामटा के पास एक बाइक सवार व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर रोप द्वारा घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाल कर उचित उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान निकेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी चकराता देहरादून के रुप में हुई है। जो कि अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। इस बीच बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूसरे युवक को पुलिस ने रात में ही रेस्क्यू कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+