Pauri Garwhal Bus Accident: हादसे में 25 लोगों की मौत, 21 घायल अस्पताल में भर्ती

पौड़ी गढ़वाल, 05 अक्टूबर।Pauri Garwhal Bus Accident: उत्तराखंड़ के पौड़ी गढ़वाल में हुए सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बीती रात पौड़ी गढ़वाल जिले के के धूमकोट के बिरोंखाल में हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। हादसे में घायल हुए लोगों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि जिस बस में हादसा हुआ है उसमे तकरीबन 50 लोग सवार थे।

pauri garhwal

बता दें कि मंगलवार की शाम को बारातियों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। इस बस में तकरीबन 50 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों को बचाने का अभियान शुरू कर दिया गया। एसडीआरएफ की चार टीमों को घटना स्थाल पर राहत-बचाव कार्य के लिए भेजा गया था। हादसे में अभी तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। उत्तराखंड के एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अबतक कुल 21 लोगों को बचाया जा चुका है। राहत और बचाव के काम में एसडीआरएफ की चार टीमें लगी हुईं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+