पौड़ी में फिर बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार,2 की मौत, उत्तरकाशी में बस पलटने से 6 गंभीर घायल
Uttarakhand accident news,उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को पौड़ी में फिर सड़क हादसे ने दो की जान ले ली। पौड़ी-धूमाकोट क्षेत्रांतर्गत भौंन खाल्यूं डांडा के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल और मृतकों को खाई से बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है।
उधर उत्तरकाशी जिले में जखोल क्षेत्र के पास एक बस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते में ही पलट गई। बस में 28 यात्री सवार थे, जिनमें से 6 गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 15 जनवरी को एसडीआरएफ टीम को थाना धूमाकोट से सूचना प्राप्त हुई कि भौंन-खाल्यूं डांडा क्षेत्र में एक वाहन (DL5 CR 4864 ऑल्टो) गिरने की सूचना है, जिसमे रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट धुमाकोट से एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि उक्त दुर्घटनाग्रस्त कार में 03 लोग सवार थे। जिनमें से 02 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव को खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया व एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
घायल व्यक्ति -
- किशोर कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी-परशुराम इनक्लेव बुराडी नॉर्थ दिल्ली।
मृतक -
- रमेश लाल, 17 वर्ष, निवासी-धूमाकोट पौड़ी।
- प्रदीप, 37 वर्ष, निवासी-धूमाकोट पौड़ी।
उधर उत्तरकाशी जिले में जखोल क्षेत्र के पास एक बस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर एसडीआरएफ ने घायल लोगों को पहुंचाया अस्पताल। बताया गया कि जखोल क्षेत्र सुनकंडी के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते में ही पलट गई है। एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना हुई व बीच रास्ते में एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि बस में लगभग 28 लोग सवार थे जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकाल दिया गया है व 14 घायल लोगों को एसडीआरएफ टीम द्वारा सीएससी मोरी नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें से 06 गम्भीर घायलों को उपचार दिया गया व बाकी अन्य यात्री सभी सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications