उत्तराखंड के गोपेश्वर-कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय और यहां मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की तैयारी

उत्तराखंड में नैनीताल,उधम सिंह नगर सहित हरिद्वार और देहरादून के लिए मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू हो सकता है। इसके साथ ही गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलेंगे।

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज लोकसभा सदन के शून्य काल में नैनीताल उधम सिंह नगर सहित हरिद्वार और देहरादून के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग रखी।

Passport office Gopeshwar-Kotdwar Uttarakhand preparation run metro train here

पूर्व केंद्रीय मंत्री भट्ट ने आज लोकसभा सदन में शून्य काल में अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल उधम सिंह नगर में मेट्रो ट्रेन संचालित किए जाने का प्रश्न उठाते हुए कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन, लोकल व्यवसाय सहित लोकहित के लिए काठगोदाम- हल्द्वानी- रामनगर- काशीपुर- बाजपुर- जसपुर - गदरपुर- दिनेशपुर - रूद्रपुर - लालकुआं- किच्छा- नानकमत्ता- सितारगंज- खटीमा - टनकपुर के लिए मेट्रो ट्रेन चलाया जाना आवश्यक है।

भट्ट ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में मेट्रो शुरू हो चुकी है उत्तराखंड में राज्य बने दो दशक के बाद भी तराई के क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग तेजी से उठी है उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग की है साथ ही भट्ट ने हरिद्वार- ऋषिकेश- रुड़की- देहरादून- विकास नगर क्षेत्र में भी मेट्रो ट्रेन संचालित करने की मांग की।

गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर जी से भेंट की और गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की। बलूनी ने कहा कि इससे उत्तराखंड के छात्रों और नौजवानों को सुविधा मिलेगी।

उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं, पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उन्हें यह सुविधा अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होगी और उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी तथा समय व धन की बचत होगी। सांसद बलूनी ने कहा कि विदेश मंत्री ने उनके अनुरोध को सकारात्मक रूप में लिया है और भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही मंत्रालय इस कार्रवाई करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+