Operation Kalanemi: 100 से ज्यादा ढोंगी बाबा पुलिस ने दबोचे, मुस्लिम और अन्य राज्यों के भी फर्जी साधु पकड़े
Operation Kalanemi उत्तराखंड में ढोंगी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरू होते ही पुलिस का एक्शन जारी है। देहरादून में अभियान के दूसरे दिन भी अलग- अलग थाना क्षेत्रों से साधु संतों के भेष में घूम रहे 23 ढोंगी बाबाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार ढोंगी बाबाओ में 10 व्यक्ति अन्य राज्यो के रहने वाले हैं। अकेले देहरादून में अब तक 50 फर्जी बाबाओं को पकड़ा गया है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के भी शामिल हैं। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने दो- टूक कहा कि, लोगो की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करते हुए उनके साथ धोखाधडी करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ सीएम धामी के निर्देशों पर "ऑपरेशन कालनेमि" चलाया जा रहा है। देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के निर्देश दिये गये है।
ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत या घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओ को अजांम देते है, को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करें।
उधर हरिद्वार में भी पुलिस बहरूपियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी चलाया जा रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि देहात और सिटी एरिया के लिए अलग अलग टीमें गठित की गई है। टीम में सीओ से लेकर सिपाही तक शामिल किए गए हैं जो कि कप्तान को रिपोर्ट करेंगे।
हरिद्वार में अब तक 45 बेहरुपी साधुओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया गया कि देहात क्षेत्र की टीम द्वारा कलियर क्षेत्र से 06 ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। शहर क्षेत्र की टीम ने ताबातोड़ कार्यवाही करते हुए कोतवाली नगर ने 13, श्यामपुर 18 व कनखल ने 08 ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications