ऑपरेशन कालनेमि शुरू होते ही देहरादून में ताबड़तोड़ एक्शन, पुलिस ने बांग्लादेशी समेत 25 ढोंगी बाबाओं को दबोचा
Operation Kaalnemi Dehradun police action उत्तराखंड में साधु-संतो के भेष में घूम रहे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन कालनेमि चलाने के निर्देश दिए हैं। ऑपरेशन कालनेमि शुरू होते ही देहरादून पुलिस ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ एक्शन लिया है।
जिसका नेतृत्व देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने खुद संभाला। देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत बाबाओं के भेष में घूम रहे 25 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को लोगो को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओ को चिन्हित कर उनके विरूद्व कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करते हुए उनके साथ धोखाधडी करने वाले छदम् भेषधारियों के खिलाफ "ऑपरेशन कालनेमि" शुरू किया गया है। सीएम धामी ने "ऑपरेशन कालनेमि" चलाने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत या घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओ को अजांम देते है, ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
एसएसपी ने आज खुद नेहरूकालोनी क्षेत्र में जाकर साधु-संतों का भेष धारण कर सडक किनारे बैठे व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की। जिनसे पूछताछ करने पर संतोषजनक जबाव नहीं मिला। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से सहसपुर क्षेत्र में बाबा के भेष में घूम रहा 01 बाग्लादेशी नागरिक भी पुलिस की गिरफ्त में आया है।












Click it and Unblock the Notifications