65 हजार रुपए लेकर नोएडा की एजेंसी ने किया चार धाम यात्रा का फर्जी पंजीकरण,ऋषिकेश पहुंचे यात्री तो खुला मामला

चार धाम यात्रा कराने के लिए झारखंड और अन्य राज्यों से आए 6 लोगों को नोएडा के एक ट्रेवल एजेंसी ने 65 हजार रुपए लेकर फर्जी पंजीकरण करा दिया।

जब यात्री ऋषिकेश पहुंचे तो उन्हें इस फर्जीवाड़े के बारे में पता चला। पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। साथ ही पीड़ित लोगों की यात्रा की व्यवस्था की गई है।

Noida travel agency did fake registration of Char Dham Yatra taking 65 thousand rupees Rishikesh

सीएम धामी और शासन के निर्देश पर चार धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को बिना पंजीकरण के चेकिंग केंद्र से आगे जाने नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह की व्यवस्था ऋषिकेश क्षेत्र में अस्थाई चेकिंग केंद्र में यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक करने के लिए लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चैकिंग के दौरान चारधाम दर्शन के लिये झारखण्ड व अन्य स्थानों से आये 06 सदस्यीय यात्री दल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी पाया गया है। ​जांच में पाया गया कि ​ऑनलाइन पंजीकरण की तारीखों का बदलकर इस तरह से लोगों के साथ फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।

दल से पूछताछ के बाद नोएडा की ट्रैवल एजेंसी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही यात्रियों की आगे की यात्रा को पूर्ण करने के लिये प्रशासन के सहयोग से व्यवस्था की गई है।

कोतवाली ऋषिकेश से मिली जानकारी के अनुसार आज 22 मई को ऋषिकेश क्षेत्र में स्थित रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों/वाहनो की चैकिंग के दौरान झारखंड व अलग-अलग स्थानो से आये यात्रियों के 06 सदस्यीय दल के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक करने पर उनके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी पाये गये।

जिनमें तारिखों में हेरफेर कर उन्हें बदला गया था। जिसके सम्बंध में दल के साथ आयी प्रिया कुमारी सिंह, निवासी मल्टी लक्सेरिया सिटी, बोकारो झारखण्ड से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अपने 06 सदस्यीय दल का एक धाम की यात्रा के लिये नोयडा स्थित Explore Raahein Travel एजेन्सी के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करावाया गया था, जिसके एवज में उनके द्वारा टैवल एजेन्सी को 65 हजार रुपए का भुगतान किया गया था।

ट्रैवल एजेन्सी में कार्यरत मोहित रोहिला व अन्य लोगो द्वारा उन्हें एक धाम दर्शन के लिये दिनांक 22 मई से 25 मई के बीच का रजिस्ट्रेशन करवाने की बात बताते हुए 21 मई को रात्री में दिल्ली से वाहन के माध्यम से ऋषिकेश भिजवाया गया था और मोहित रोहिला द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कॉपी उपलब्ध करायी गयी थी।

ऋषिकेश आकर हमें जानकारी मिली कि उनके द्वारा फर्जी तरीके से हमारे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बनाया गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यात्रा में आये इन यात्रियों के आगे की यात्रा के लिये प्रशासन के सहयोग से व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+