'अगले 100 दिन कोई विश्राम नही', जानिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने क्यों कही ये बात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के राज्यसभा निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भट्ट ने कहा कि नेतृत्व के विश्वास, कार्यकर्ताओं के स्नेह और सीमांत क्षेत्रवासी होने के नाते यह दायित्व उनके लिए पीएम मोदी का परितोषक है। शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए उन्होंने अगले 100 दिन कोई विश्राम नही लेने के मोदी संकल्प पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

निर्विरोध निर्वाचित होने पर सबसे पहले महेंद्र भट्ट ने वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इसके बाद विधानसभा द्वार पर सैकड़ों महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ उनका शानदार स्वागत किया गया। वहां से कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ उन्होंने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया।
जिसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके समर्थन मे आतिशबाजी और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिवादन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने उनका स्वागत कर अपना आशीर्वाद दिया। पार्टी मुख्यालय में हुए स्वागत समारोह में भट्ट ने कहा कि जब उन्होंने सामाजिक राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी तो कभी भी किसी पद की कल्पना नहीं की थी और हमेशा एक ही भाव संगठन में काम करने का रहा।
उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के स्नेह का नतीजा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा किया है। शीर्ष नेताओं का आभार करते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सबकी उम्मीदों पर में खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही कहा, उच्च सदन में पहुंचकर एक सीढ़ी और बढ़ने से अब जनता की बात को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करूंगा।
भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि अब हमे मोदी के संकल्प, अगले 100 दिन कोई विश्राम नही को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के हृदय में देवभूमि बसता है लिहाजा पांचों लोकसभा सीट प्रचंड बहुमत से जितानी है। देश मोदी जीऔर प्रदेश धामी के नेतृत्व में विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है, हमे उनके हाथों और अधिक मजबूती देनी है।












Click it and Unblock the Notifications