उत्तराखंड में लगातार चौथे दिन नहीं बढ़ी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, अभी तक कुल मामले 35
उत्तराखंड। कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 8 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 17 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। इसी उत्तराखंड से एक राहत भरी खबर आई है। यहां पिछले 4 दिनों से कोरोना पॉजिटिव का एक भी नया केस सामने नहीं आया है। राज्य में अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 35 है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को केंद्र सरकार से लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की थी।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा
बता दें कि दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 8 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 17 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में 8356 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक 273 लोगों की मौत हुई है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, लगातार चौथे दिन राज्य में कोई नया मामला नहीं मिला है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अभी तक 35 ही है, जिनमें से दो और मरीज ठीक हो गए हैं।
रिकवर हुए संक्रमितों की संख्या हुई सात
अब रिकवर हुए संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती अमेरिकी नागरिक और सेलाकुई निवासी युवक की लगातार दूसरी बार रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दुबई से लौटे सेलाकुईं निवासी 21 वर्षीय युवक ने 15 दिन में कोरोना को मात दी। वह दुबई में एक होटल में पिछले करीब एक साल से हॉस्पिटैलिटी का काम कर रहे था। कोरोना का संक्रमण बढ़ने से गत 18 मार्च को दुबई से वापस अपने घर आए थे। दुबई में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर वह वायरस की चपेट में आए थे।












Click it and Unblock the Notifications