'नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार, पीएम मोदी का देशवासियों को ऐतिहासिक दिवाली गिफ्ट' : BJP प्रवक्ता प्रत्यूष कांत

भाजपा ने नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों की घोषणा को पीएम मोदी का देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिवाली गिफ्ट बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कांत ने कहा, विकसित राष्ट्र बनने के लिए देश करवट ले रहा है, ऐसे में केंद्र का ये कदम आम आदमी की आर्थिकी में बड़ी वृद्धि करने वाला साबित होगा।

22 सितंबर से आम आदमी को दैनिक जरूरत के सामान पहले से कम कीमत मिलेंगे। वहीं विपक्ष को भी निशाने पर लेते हुए कहा, पहले दर्जनों तरह के वेट के जाल में देश उलझा था, आज एक देश एक टैक्स से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है।

Next-gen GST reforms PM Modi historic Diwali gift countrymen BJP spokesperson Pratyush Kant

पार्टी मुख्यालय में जीएसटी सुधारों को लेकर राष्ट्रव्यापी जनजागरण के क्रम में प्रत्यूष ने केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक एवं कल्याणकारी सुविधाओं के मोर्चे पर हाल में दी गई राहत का जिक्र करते हुए कहा, 12. 75 लाख तक की आय टैक्स फ्री की गई इन्फ्लेशन की दर 4 फीसदी से नीचे है, पीएम आवास योजना में 3.78 करोड़ शहरी क्षेत्र में और 1.17 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए घर बनाए गए, 12 करोड़ से अधिक शौचालय, 9.5 करोड़ फ्री एलपीजी कनेक्शन, 17 करोड़ घरों में नल से जल, 41 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 3.90 लाख करोड़ रुपए की किसान सम्मान निधि।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार का यह निर्णय नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म है, जिसका लाभ किसानों से उद्योगों तक, घरबार से व्यापार तक हर आमोखास व्यक्ति के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। यह कदम ऐतिहासिक इस मायने में भी है कि विगत 11 वर्षों में एक राष्ट्र एक टैक्स की नीति से देश ने आर्थिक सुधारों और समृद्धि के कई आयामों को छुआ है।

आज 2 लाख करोड़ से अधिक का जीएसटी राजस्व देश को प्राप्त हो रहा है। हमारी सरकार इसका वास्तविक लाभ आम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहती है, इसीलिए टैक्स दरों को कई अहम क्षेत्रों में शून्य किया गया और अधिकांश में 10 से 20 फीसदी तक की कमी की गई है। इसके पीछे मकसद स्पष्ट है, देश के प्रत्येक व्यक्ति की जेब में अधिक से अधिक अतिरिक्त पैसा आए ताकि वह अपने जीवन को अधिक बेहतर करने में सफल हो।

आम आदमी की आर्थिकी में सुधार होने से उसकी क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे देश में डिमांड बढ़ेगी, डिमांड बढ़ने से उद्योग लगेंगे और उद्योगों से रोजगार नई संभावनाएं पैदा होंगी। बेहद सरल शब्दों में कहें तो देश राजस्व आम आदमी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में लगेगा।

उन्होंने जीएसटी सुधार के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा, प्रतिदिन उपयोग की वस्तुओं पर 18 और 12 प्रतिशत को घटकर पांच प्रतिशत किया गया। जैसे शैंपू, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, टूथब्रश, बटर, घी, डेयरी प्रोडक्ट्स, सिलाई मशीन इत्यादि। हेल्थ केयर के सेक्टर में जीवन बीमा पर जीएसटी शून्य किया गया है, इसके अतिरिक्त थर्मोमीटर, डायग्नोस्टिक किट, ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप आदि उपकरणों में अब मात्र 5 फीसदी टैक्स लगेगा।

इसी तरह शिक्षा से जुड़ी स्कूली सामग्रियां पर टैक्स को शून्य किया गया है। खेती और किसानों को तरक्की देने के लिए ट्रैक्टर के टायर, पार्ट्स, ट्रैक्टर, बायो पेप्टीसाइड, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और कई कृषि उद्योग के आधुनिक उपकरणों में टैक्स को 12 से घटकर 5 फीसदी किया गया है। इसी तरह मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए वाहनों की खरीद पर टैक्स को 28 से 18 फीसदी किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे टेलीविजन, मॉनिटर, प्रोजेक्टर आदि कई अहम वस्तुओं पर टैक्स में 10 फीसदी की कमी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+